MP News: मोहन यादव सरकार का एक्शन, बड़वानी में आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने वाले तहसीलदार को किया सस्पेंड
MP News: मध्य प्रदेश में जब से सीएम की कुर्सी मोहन यादव ने संभाली है। तब से जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को बख्शा नहीं जा रहा है। सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देशन में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बड़वानी जिले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया।
बता दे बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील में स्थित गांव कानसुल में रास्ते के विवाद में एक आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने के मामले में सरकार ने तहसीलदार हितेंद्र भावसार को निलंबित कर दिया है।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इस घटना की घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में की। उन्होंने कहा कि आदिवासी किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।
यह विवाद उस समय पैदा, हुआ जब खेत में रास्ते बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार पानसेमल हितेंद्र भावसार कानसुल पहुंचे थे। किसान के स्वजनों ने तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना पर ध्यान दिया और सुशासन के महत्व को उजागर करते हुए यह कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं की जाए। बड़वानी जिले के पानसेमल में प्रभारी तहसीलदार द्वारा किसान भाई के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटना को सरकार ने संज्ञान में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications