Mohan Yadav सरकार के फैसले पर सियासत, BJP और कांग्रेस, आमने-सामने
MP की मोहन सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में तमाम फैसले लिए जिसमें से एक फैसला धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और अंडे-मांस को खुले में बेचने पर प्रतिबंधित करने का भी था।
वहीं अब मोहन सरकार की पहली कैबिनेट में हुए इन फैसलों पर सियासत गर्मा गई है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे बिना बात का बहाना बताया तो वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने कही ये बात
प्रदेश के नवनियुक्त सीएम मोहन यादव ने पहली कैबिनेट की बैठक ली, जहां इस बैठक में वे एक्शन में दिखाई दिए। यादव ने इस बैठक में धर्म स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश दिए, साथ ही खुले में बिक रहे अंडे और मांस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। वहीं मोहन कैबिनेट के इस फैसले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, ये कुछ ना कुछ बहाना विवाद के लिए ढूंढ रहे हैं, कुछ भी करें समाज में विवाद नहीं होना चाहिए। ये हमारा लक्ष्य है। ये हमारी संस्कृति जुड़ कर रहने की है, प्यार मोहब्बत की है।
शर्मा ने किया पलटवार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से दिए गए बयान के बाद राजधानी भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है, जहां जिसमें शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, ये मध्यप्रदेश सरकार का स्वागत योग्य कदम है. जहां जिसकी मर्जी होती है, ठेले लगा देते हैं. इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. शर्मा ने पूछा की, कांग्रेस को मस्जिद के लाउडस्पीकर से इतनी मोहब्बत है क्या, कहना क्या चाहती है कांग्रेस, क्या कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट से बड़ी हो गई है, सरकार के हर निर्णय पर उनके आपत्ति होने लगी, क्या कांग्रेस से पूछ कर फैसले लेंगे।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications