एमपी पुलिस के कैंलेंडर में योगी, शाह और भागवत, उठा बड़ा बवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी एक एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैलेंडर के चलते एमपी पुलिस को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। नारकोटिक्स विंग में पदस्थ एडीजी वरुण कपूर ने विभाग के कैलेंडर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ उनके विचारों को प्रकाशित किया गया है।

इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य धार्मिक नेताओं जैसे अवधेशानंद गिरी और तरुण सागर महाराज की फोटो छापे जाने से विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, यह सारा बवाल वरुण कपूर के कैलैंडर की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर करने के बाद शुरू हुआ।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट का भगवाकरण किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, 'जिन ब्यूरोक्रेट्स ने जनता की सुरक्षा की कसम खाई है, वे आरएसएस के वफादार हैं। ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा कौन करेगा। इन लोगों ने सिर्फ नफरत फैलाई है। इससे ऐसा लगता है कि उत्साही अधिकारी राजनीतिक नेताओं को खुश करना चाहते हैं।' कैलेंडर के हर पेज पर किसी नेता का संदेश लिखा है, जिसमें मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications