MP News: मोहन कैबिनेट का होगा विस्तार, रामनिवास रावत श्योपुर से भोपाल के लिए रवाना, बनेंगे मंंत्री
मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दे रामनिवास रावत श्योपुर जिले से कांग्रेस विधायक है। हालांकि अभी उन्होंने अपनी विदाई की पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
बता दे लोकसभा चुनाव के दौरान रामनिवास रावत ने अपनी उपेक्षा से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि उन्होंने अब तक भाजपा की लिखित में कोई सदस्यता नहीं ली सिर्फ भाजपा नेताओं के साथ मंच शेयर करते हुए नजर आए थे। अब उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर सामने आई है।

रामनिवास रावत शिवपुरी जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से छह बार के विधायक एवं पहली बार 1990 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद 1993 में उन्हें दिग्विजय सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया रावत सीट पर आठ बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके जिसमें से छह बार उन्हें जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications