MP News: कोटा में नीट की तैयारी कर रही शिवपुरी की छात्रा को बंधक बनाकर बदमाशों ने की 30 लाख रुपए की मांग
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली छात्रा का कोटा से अपहरण कर लिया गया। छात्र नीट की तैयारी कर रही थी बदमाशों ने उसके पिता के व्हाट्सएप नंबर पर छात्र की फोटो भेज कर पैसों की डिमांड की है। फोटो में लड़की के हाथ पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपहरण करने वालों ने छात्रा को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। छत के पिता शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में रहते हैं। लाल मामले में कोटा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं एसपी शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने मामले की जानकारी लेने और सहयोग करने की बात कही है।

बैराड़ में स्थित लखेश्वर स्कूल के प्रमुख, रघुवीर धाकड़ की बेटी काव्या धाकड़ (20) ने सितंबर 2023 से कोटा में नीट की तैयारी रह रही है। सोमवार की दोपहर 3 बजे, रघुवीर के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें छात्रा के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए फोटो शामिल थे, और कुछ फोटों में छात्रा के चेहरे पर खून के निशान भी थे। मैसेज में छात्र की किडनैप किये जाने की बात कही गई थी, और 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी जिसे रुपए जमा करने के बाद छोड़ दिया जाने की धमकी भी दी गई थी।
मैसेज भेजने वाले ने एक बैंक खाते की डिटेल भेजी, जिसमें अकाउंट नंबर 1859010019355 और IFSE code BARB0TRANSP थे। उसने रुपए जमा करने की मांग की थी, और सोमवार शाम तक का समय दिया गया था। पिता ने इसमें सहायता करने के लिए तैयार नहीं होने की बात कही, तो मैसेज भेजने वाले ने छात्रा को मारने की धमकी दी।
छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने दी जानकारी
छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया कि कोटा पुलिस ने रात 3 बजे मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस बेटी की तलाश में जुटी हुई है। रघुवीर धाकड़ ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी इंदौर में रहती थी और वहां नीट की तैयारी कर रही थी। जहां पोहरी अनुविभाग क्षेत्र के जरियाखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ ने उनकी बेटी को परेशान किया था। इसकी शिकायत इंदौर पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
इसके बाद उनकी बेटी को अनुराग सोनी और हर्षित नाम के लड़कों से धमकी मिलने लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को इंदौर से वापस शिवपुरी बुला लिया था। उनकी बेटी शिवपुरी में 6 माह तक रही, और फिर उन्होंने उसे नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था।
पिता ने कहा, "रविवार रात को मां-बेटी की बात हुई थी।" रघुवीर ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सितंबर 2023 में कोटा छोड़कर गई थी। उसका एडमिशन विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में करवाया गया था, और उसे उसी इलाके में एक रूम भी दिलवाया गया था। बेटी अंतिम बार दीपावली पर घर आई थी, और उससे रोज़ फोन पर बात होती थी। रविवार रात को भी बेटी की उनकी मां से बात हुई थी, जब उसने एग्जाम देकर आने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications