MP Election 2023: चुनाव में कमलनाथ के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं मिर्ची बाबा, सपा बना सकती है उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में चल रही तल्खी के बीच सोमवार को मिर्ची बाबा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं के करीबी मिर्ची बाबा सपा की टिकट पर कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद मिर्ची बाबा की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौता न होने के बाद समाजवादी पार्टी अब तक 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अखिलेश यादव से सोमवार को मिर्ची बाबा ने मुलाकात की मिर्ची बाबा का असली नाम राकेश दुबे है। उन्होंने बाद में संन्यास ले लिया और नाम बदलकर वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा हो गए। मध्य प्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार बनी तो उन्हें निगम का अध्यक्ष बनाया गया और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।

Mirchi Baba can fight against Kamal Nath in mp assembly elections, SP can become candidate

लेकिन रेप केस में आरोपी होने के बाद से कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया। हालांकि बाद में मिर्ची बाबा बलात्कार के आरोप से दोष मुक्त हो गए। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भाव देना कम कर दिया। बता दे मिर्ची बाबा उसे समय चर्चा में है जब उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए मिर्ची यज्ञ करने का फैसला किया और कहा कि अगर वह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे लेकिन दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव हार गए और बाबा ने जल समाधि लेने के लिए प्रशासन से आग्रह किया लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

अब मिर्ची बाबा ने सपा का दामन थाम लिया और कमलनाथ के खिलाफ ही चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कुछ और प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर दिए जल्दी सपा की पांच भी सूची जारी होने की उम्मीद है। इस बीच दिग्विजय सिंह का भी बयान सामने है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर चर्चाएं चल रही थी लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें चार सिम देने को तैयार थी, जबकि सपा 6 सीटों की मांग कर रही थी। इसलिए गठबंधन नहीं हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+