MP News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार के 'एक देश-एक चुनाव' के निर्णय को बताया ऐतिहासिक
MP News: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'एक देश-एक चुनाव' के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की सराहना की।
उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए कहा कि यह फैसला देश के विकास की क्रमिक निरंतरता सुनिश्चित करने, चुनावी व्यय को घटाने, और संसाधनों का राष्ट्रहित में उपयोग बढ़ाने में महती भूमिका निभाएगा।

शिवराज ने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में चुनावों का आयोजन विभिन्न समय पर होता है, जो विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है। इससे न केवल विकास की गति रुकती है, बल्कि राष्ट्रीय कोष पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लागू होने से चुनावी खर्च में कमी आएगी और सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद विकास को नई गति मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि सरकारें अपने विकासात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें, बिना चुनावी रुकावटों के।
शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका अभिनंदन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि देश के विकास में भी सहायक साबित होगा।
इस निर्णय से देश की राजनीतिक स्थिरता भी बढ़ेगी, जिससे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच सकेगा। चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि 'एक देश-एक चुनाव' के माध्यम से भारत एक नई दिशा में अग्रसर होगा।












Click it and Unblock the Notifications