'क्या रे छोटे-छोटे प्रश्न पूछते हो...', नाली-गटर के सवाल पर भड़के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Kailash Vijayvargiya News: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक सवाल पूछे जाने पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को अल्प प्रवास पर मैहर पहुंचे हुए थे। इस दौरान पत्रकारो मैहर के सीवर लाइन के काम से हुई सड़को की दुर्दसा पर सवाल पूछा तो मंत्री विजयवर्गीय ने खुद को राष्ट्रीय स्तर का नेता बताते हुए कहा कि मेरे से नारदा नली का सवाल मत करो कोई प्रदेश की बात किया करो।

स्थानीय समस्या पर पूछे गए एक सवाल को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुझसे प्रदेश स्तर के सवाल करो।
इस मामले मे सोशल मीडिया में डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने आइना दिखाते हुए कहा -
सही कहा विजयवर्गीय जी आप और भाजपा सरकार सिर्फ देशाटन व भ्रमण करने के उद्देश्य से ही प्रदेश भर में घूम रहे है। जनसरोकार के मुद्दों से आप लोगो का क्या वास्ता ?
Recommended Video
मैहर जिले में सरकारी निधि से हो रहे गुणवत्ता विहीन शासकीय कार्य का परीक्षण कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने की जगह आप से प्रदेश स्तर का क्या प्रश्न पूछा जाए यह समझ से परे है।
मंत्री विजयवर्गीय के इस जवाब के बाद मैहर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है। जिन सड़को पर मंत्री जी अभी गुजरे हैं उन सड़को पर सवाल भी पूछना अब गलत हो गया है। यह मंत्री विजयवर्गीय का अहंकार हैं। भाजपा सिर्फ धर्म की ही बात करती हैं। अगर धर्म का सवाल पूछा जाए तो वो इसका जवाब देंगे जनता की समस्या का जवाब भाजपा कभी नही देती।












Click it and Unblock the Notifications