MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मास्टर प्लान पर की चर्चा, गर्मी से लिया सबक, प्रदेश में बनेगी नगर वन योजना
Bhopal News: ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए नगरी प्रशासन विभाग नगर वन योजना शुरू करने जा रहा है। जिसको लेकर आज मंत्रालय में नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने मंत्रालय में विभागीय अफसरों के साथ मंथन किया।
प्रस्तावित नगर वन योजना के तहत प्रदेश के बड़े शहरों और नगरीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में पौधारोपण किया जाएगा और उद्यान विकसित किए जाएंगे। इसके साथ इस बैठक में भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान पर भी चर्चा की गई। आने वाले कुछ महीनो में दोनों शहरों का मास्टर प्लान आने की संभावना है।

नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने आज विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई आयुक्त नगरी प्रशासन भारत यादव सहित अन्य अफसर के साथ मंत्रालय में चर्चा की बैठक में मंत्री के सामने इंदौर और भोपाल के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण हुआ। मंत्री विजयवर्गीय ने मास्टर प्लान में कमियों में सुधार करने और इसे जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में इंदौर विकास के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा हुई। पूर्ण जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा के प्रतिवेदन पर भी बैठक में चर्चा की गई। पूर्ण जलप्रपात योजना की समीक्षा के प्रतिवेदन पर बैठक में चर्चा की गई विभाग में स्थापना संबंधी विषयों का प्रस्तुतीकरण भी मंत्री के सामने किया गया।
विभाग में आगामी बजट 24-25 के विषय में महत्वपूर्ण बिंदु का प्रस्तुतीकरण भी मंत्री के सामने कर अधिकारियों ने विभाग की साल की योजना की क्रियान्वयन में उन पर चर्चा की। विभाग को बजट में क्या जरूरत है कितना केंद्र से मिल रहा है इस पर भी बात हुई। प्रदेश में शहरी वन योजना शुरू की जानी है। इसके बिंदुओं पर फिर चर्चा की गई। बैठक में जन भागीदारी से शहरी क्षेत्र के विकास किए जाने और संघर्ष 2028 की विभागीय गतिविधियों पर भी मंथन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications