गरीब के घर से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रोटी-सब्जी मांग कर खाई, VIDEO हुआ वायरल

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान डाले जाएंगे। इसे देखते हुए प्रदेश में सभी परियों के प्रत्याशियों ने जनता को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी जनसंपर्क के दौरान गरीब के घर से रोटी सब्जी मांग कर खाई।

दरअसल, क्षेत्र में मंत्री परमार को लेकर स्थानीय जनता के बीच उत्साह कम था। ऐसे में मंत्री परमार कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर जनसंपर्क कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में मंत्री जी को लोगों का जन समर्थन बड़ी संख्या में हासिल हो रहा है।

Minister Inder Singh Parmar asked for bread from the poor in Shujalpur and ate it, video goes viral

बता दे मध्य प्रदेश की शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदर सिंह परमार को कुल वोट का 49% प्राप्त हुआ था। परमार को 78,592 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिकरवार को 73,329 वोट मिले थे। जीत का मार्जिन सिर्फ 5623 था। ऐसे में इस बार मंत्री इंद्र सिंह परमार को जनसंपर्क के दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।

Recommended Video

    गरीब के घर से स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रोटी-सब्जी मांग कर खाई, VIDEO हुआ वायरल

    राज्य मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में सक्रियता हुई कम

    सुजालपुर के स्थानीय रेवासी बाबूलाल सेन ने बताया कि वह नाई का काम करते हैं। मंत्री इंदर सिंह परमार ने उनका काम तो किया, लेकिन उन्हें काम करने के लिए उनके बंगले के काफी चक्कर काटने पड़े। बाबूलाल का कहना है कि इंदर सिंह परमार के मंत्री बन जाने के बाद उन पर अधिक काम का लोड हो गया था और वह अपने विधानसभा क्षेत्र में विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इसलिए क्षेत्रीय लोगों में उनके प्रति उत्साह कम हो गया। अब जनसंपर्क के जरिए में वापस क्षेत्रीय लोगों से पकड़ बनाने में लगे हुए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+