Madhya pradesh में प्रोटेम स्पीकर के लिए दौड़ा मंत्री गोपाल भार्गव का नाम, 230 विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ
Madhya pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार की शपथ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके साथ ही सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस से सोमवार को पर्दा उठ जाएगा। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर के तौर पर मंत्री गोपाल भार्गव का नाम सामने आया हैं।
इस बार बीजेपी के जीते 163 नवनिर्वाचित सदस्यों पर गौर करें तो अनुभव के आधार पर भार्गव का नाम सबसे आगे हैं। सीनियरटी का ठप्पा लगा है। प्रोटेम स्पीकर यानि सामयिक अध्यक्ष अमूमन इसी आधार पर नियुक्त होते हैं।

भार्गव लगातार नौ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले इकलौते विधायक है। नियम मुताबिक नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजते है। पहले भी वरिष्ठता को ही प्राथमिकता दी गई है। साल 1998 के चुनाव के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्रीनिवास तिवारी और उनके बाद कृष्णपाल सिंह को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2003 और वर्ष 2009 में जमुना देवी को सामयिक अध्यक्ष बनाया गया।
इसके बाद स्थाई अध्यक्ष के लिए भी भार्गव के नाम पर ही हरी झंडी मिल सकती हैं। बीजेपी-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सदन संचालन की हर गतिविधि को वह बारीकी से समझते हैं। साथ ही उन्हें अच्छा ख़ासा अनुभव भी हैं। लिहाजा राजनीतिक गलियारों में विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पहले नम्बर पर गोपाल भार्गव का ही नाम सामने आ रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications