PM मोदी ने झाबुआ की सभा में दी थी जड़ी-बूटी, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बढ़ाना है हर बूथ पर 370 वोट: VD शर्मा

Lok sabha 2024 election News: लोकसभा चुनाव में BJP को 370 सीटें जिताने के लिए प्रधानमंत्री जी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का आव्हान, धारा 370 की समाप्ति के लिए डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन है। हमें इस 370 के आंकड़े से जुड़े भावनात्मक संदेश को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना है और हर कार्यकर्ता को इससे जोड़ना है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार करें और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ उसे जमीन पर उतारने में जुट जाएं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरुवार को आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

Meeting concluded in MP BJP office regarding Lok Sabha elections 2024, aim to increase 370 votes

प्रदेश का वातावरण सकारात्मक, मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करेंः डॉ मोहन यादव

बैठक में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस चुनाव से हमारे विजय अभियान की शुरुआत हो गई है। PM नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व एवं डबल इंजन सरकार के कार्यों से प्रदेश का वातावरण हमारे पक्ष में है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता उपलब्ध समय का उपयोग मत प्रतिशत बढ़ाने में करें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में प्रधानमंत्री 'विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

प्रदेश के 163 विधानसभा क्षेत्रों में हमारे विधायक हैं, और जहां विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें। 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम भी है। डॉ यादव ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह कार्यक्रम नमो एप और संगठन एप पर अधिक से अधिक अपलोड हो। इसके साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन जैसे जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनमें सभी की सक्रियता से सहभागिता हो। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और BJP को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम गढ़े गए हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत विकास के हर क्षेत्र में और लंबी छलांग लगाएगा। इस बार प्रदेश की जनता सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी। सभी सीटें हम जीतकर इतिहास दर्ज करेंगे।

Meeting concluded in MP BJP office regarding Lok Sabha elections 2024, aim to increase 370 votes

नेतृत्व पर जनता का विश्वास, सरकार की योजनाएं, संगठन तंत्र हमारी ताकतः विष्णुदत्त शर्मा

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव में हमें जो प्रचंड जीत मिली है, उसका श्रेय हमारी टीम और कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री जी ने भी इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की टीम भावना को दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में माहौल पार्टी के पक्ष में है और कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। सभी मोर्चों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। जो परिश्रम हमने विधानसभा चुनाव के समय किया था, उससे अधिक परिश्रम लोकसभा चुनाव से पहले करना है। जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है-लोकसभा चुनाव बूथों पर लड़ा जाएगा, हमें हर आने वाले कार्यक्रम को बूथ स्तर तक ले जाना है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने झाबुआ की सभा में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जो जड़ी-बूटी दी थी, उसे हमें हर बूथ तक ले जाना है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जो काम हुए हैं, उनसे लोगों का जीवन बदला है। दूसरी तरफ कांग्रेस जैसे दल आज भी भगवान श्रीराम का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में अन्य दलों के लोग और आमजन पार्टी से जुड़ने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस प्रेरणा का लाभ लेते हुए हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करना है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास, हमारी सरकारों की योजनाएं तथा हमारा संगठन तंत्र हमारी ताकत है। इन्हीं को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जमीन पर उतरेंगे और प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे तथा पार्टी के वोट शेयर को भी बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 हटाने के संकल्प को पूरा किया : डॉ. महेंद्र सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने संकल्प को पूरा किया है। 11 मई 1953 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 लगाने का विरोध करते हुए उसे हटाने की मांग की थी। तत्कालीन केंद्र सरकार ने जब डॉ. मुखर्जी की मांग नहीं मानी तो उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं रहेंगे का नारा देते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। धारा 370 का विरोध करने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 12 जून 1953 को श्रीनगर के लाल चौक से गिरफ्तार किया गया। डॉ. मुखर्जी के परिजनों ने कई पत्र लिखे, लेकिन परिजनों को उनसे नहीं मिलने दिया गया। 23 जून को सूचना आई कि डॉ. मुखर्जी नहीं रहे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। इसके बाद नारा दिया गया कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के संकप्ल को पूरा कर दिया है। डॉ महेद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में पार्टी को मिले वोट का विश्लेषण करते हुए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। पीएम मोदी द्वारा हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का मंत्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर से धारा 370 हटाने के बलिदान की याद दिलाता है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। PM मोदी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा में 370 से अधिक सीटें जीतकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+