क्या हरियाणा में होगा मध्य प्रदेश रिटर्न्स? अमित शाह के साथ मिलकर सीएम मोहन यादव चुनेंगे मुख्यमंत्री
Haryana New CM Election: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ विधायक दल के नेता का चुनाव करवाएंगे।
मोहन यादव के पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद इस बात की भी चर्चा शुरु हो गई है कि क्या वे खट्टर का नाम पुकारेंगे। जो काम मनोहर लाल खट्टर ने मध्य प्रदेश के लिए किया था वही काम अब मुख्यमंत्री मोहन यादव हरियाणा के लिए करने वाले हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। यहां भाजपा ने तीसरी बार जीत दर्ज एक रिकॉर्ड बनाया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में केवल 37 सीटें ही आई हैं। इस बार के चुनाव में दोनों पार्टियों की सीटों का इजाफा हुआ है। पिछली बार की तुलना में कांग्रेस ने 6 और भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटें अधिक जीती हैं।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। जीत के बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने तीन नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, जिसमें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख लक्ष्मण के साथ राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी शामिल थे। खट्टर ने मोहन यादव के नाम की पर्ची निकाली थी। अब इस बार पर्ची निकालने की बारी मोहन यादव की है। पार्टी ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर क्या संदेश दिया है? क्या मोहन यादव खट्टर के नाम की पर्ची निकलेंगे? इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव हरियाणा विधानसभा चुनाव जमकर प्रचार किया था। उन्होंने वहां कुल 5 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था जिसमें से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। मोहन यादव ने तोशाम, बवानी खेड़ा दादरी, भिवानी, और झज्जर में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाएं और कई रोड शो किए थे।
हरियाणा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मेहनत रंग लाई। बीजेपी की जीत के बाद वह काफी खुश नजर आए थे। अब बीजेपी ने उन्हें पार्टी का पर्यवेक्षक बनाकर विधायक दल का नेता चुनने के लिए भेज रही है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications