Mandsaur में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; पिकअप और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

Mandsaur News: मंदसौर में तेज रफ्तार पिकअप एक कार से टकरा गई। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और एक घायल बताया जा रहा है। शामगढ़ थाना के हरिपुरा के नजदीक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की घटना है। यह हादसा रात 12 बजे के बाद हुआ।

गरोठ थाना अंर्गगत भांमखेड़ी के रहने वाले 3 लोग कार में सवार होकर भानपुरा से होकर गांव की और जा रहे थे, तभी सामने से आ रही राजस्थान (भवानी मंडी) के नजदीक की पिकअप और कार टकरा गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Road Accident in Delhi-Mumbai Expressway

घायल व्यक्ति ग्राम मांडवी थाना भवानी मंडी (राजस्थान) का बताया जा रहा है। जिसको इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शामगढ़ थाना की डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक गंगाचरण ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 4 शवों को पोस्ट मार्टम रुम में रखवाया गया है।

इस दुःखद घटना क्रम में शकंर सिंह निवासी भामखेड़ी (गरोठ), बालू सिंह निवासी भामखेड़ी(गरोठ), गोविन्द सिंह निवासी भामखेडी(गरोठ) तथा पीकअप चालक सूरजमल प्रजापति निवासी सरकनिया थाना भवानी मंडी( राजस्थान) की म्रत्यु हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+