Mandsaur News: बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता की चिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बेटी ने रुढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए पूरे विधि विधान के साथ अपने पिता की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने भी उस बेटी की तारीफ़ करते हुए कहा अगर हर क्षेत्र में बेटियां नाम रोशन कर रही हैं तो उन्हें इस काम से भी नहीं रोका जाना चाहिए।
दरअसल मंदसौर जिले के गांव रिंडा नई आबादी में एक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। जहां एक बेटी ने अपने पिता को कंधा देकर अंतिम संस्कार में मुखाग्नि देकर एक बेटे का पूरा फर्ज पूरा किया।

गोरतलब है मंदसौर जिले के गांव रिंडा नई आबादी में सुरेश भाटी को लिवर की खंभीर बीमारी हो गई थी। इलाज में लाखो रुपए खर्च के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई और इलाज के दौरान परलोक सुधर गए।
मृतक सुरेश भाटी के कोई बेटा नही है सिर्फ दो बेटियां ही है।जिनके अंतिम संस्कार में बड़ी बेटी महक भाटी ने अपने के पिता को कंधा दिया और मुख्ग्नि देकर अंतिम संस्कार का फर्ज निभाया।
वही बेटी महक ने कहा कि मेरे पिता जी को बहुत कम उम्र में लिवर की बीमारी हो गई थी। पिता जी ने अपनी कमाई का सारा पैसा अपने इलाज में लगा दिया। मेरा कोई भाई नहीं है। परिवार में अब कोई कमाने वाला भी नहीं है। प्रशासन हमारी आर्थिक रूप से मदद करे।












Click it and Unblock the Notifications