VIDEO: 'मुझको राणा जी माफ करना' की धुन पर कांग्रेसी नेता का अश्लील डांस
मंदसौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पाटीदार समाज के जिला महामंत्री बाबूलाल पाटीदार का एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिला महामंत्री बाबूलाल पाटीदार मंदसौर के बर्डिया अमरा में एक शादी समारोह में मंच पर महिला डांसर के साथ अश्लीलता भरा डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में बाबूलाल पाटीदार 'मुझको राणा जी माफ करना' गीत पर डांसर पर पैसे उड़ाते हुए नाचते दिख रहे हैं। बाबूलाल पाटीदार क्षेत्र में कांग्रेस के जाने माने नेता है। वे सरकारी और गैर सरकारी पदों पर रह चुके हैं।
बाबूलाल पाटीदार के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी निंदा कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बाबूलाल के इस कृत्य की निंदा की है, तो वहीं पार्टी के नेताओं ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications