Dhar News: धार में दिनदहाड़े मनावर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

Dhar News: धार में मनावर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी की कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी ई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर में, कर्मचारी महेन्द्र त्रिवेदी (50) अपने कार्यालय में विभाग का काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक आरोपी नरेन्द्र नामक व्यक्ति ने अचानक कार्यालय में प्रवेश किया और फायरिंग कर दी। गोली महेन्द्र के सीने में लगी और उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया।

हमारे साथी रिपोर्टरों की मुताबिक, महेन्द्र को डॉक्टरों ने चिकित्सा सुरक्षा में रखा है। इस हमले के बाद आरोपी नरेन्द्र फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Manawar Municipal Council employees shot dead in broad daylight Dhar police engaged in investigation

बताया जा रहा है कि महेंद्र त्रिवेदी (50) कार्यालय में काम कर रहे थे, जब दोपहर के लगभग 12 बजे आरोपी नरेंद्र डोली उनके पास पहुंचा और उन पर देसी कट्टे से फायर किया। गोली महेंद्र के सीने में लगी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बड़वानी भेज दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

महेंद्र त्रिवेदी की माता विजया बाई अहमदाबाद में हैं। उनके आने के बाद उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

सूचना मिलते ही SDOP धीरज बब्बर और TI कमलेश सिंघार मौके पर पहुंचे। SDOP धीरज बब्बर ने बताया, 'नरेंद्र डोली का बेटा कृष्णा मनावर नगर पालिका में आउटसोर्स पर काम करता था। उसे पिछले साल निकाल दिया गया था। इसी बात को लेकर नरेंद्र और महेंद्र के बीच विवाद चल रहा था।'

वारदात के दौरान मौके पर मौजूद नरेंद्र जाट और कपिल भाटी ने बताया कि आरोपी एक गोली मारने के बाद महेंद्र पर दूसरा फायर करने की कोशिश कर रहा था। महेंद्र के चिल्लाने पर वह दूसरी गोली चलाने से पहले ही भाग गया। TI कमलेश सिंघार ने बताया कि आरोपी नरेंद्र डोली गिरफ्तार किया गया है, जो मनावर से 3 किलोमीटर दूर था। उसके पास से हथियार और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी कट्टा और मोबाइल नदी में फेंकने वाला था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह शाम को मनावर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+