इंदौर: पत्नी के चरित्र पर था शक, आधी रात को सिर फोड़कर मार डाला
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्नी के चरित्र पर शक होने पर एक शख्स ने उसकी हत्या कर दी। घटना बीते शनिवार को चंदन नगर इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में हुई।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान 37 वर्षीय रेनू चौधरी के रूप में हुई है। उसकी लाश रात में करीब 2:30 बजे उसके 12 साल के बेटे राजा ने देखी, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
पढ़ें: निर्दयी महिला ने 15 महीने की बेटी को फ्रीजर में रखकर मार डाला!
वारदात के बाद फरार हो गया पति
पुलिस ने बताया कि महिला का पति कैलाश चौधरी पेशे से ड्राइवर है और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। वह मूल रूप से यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है।
पड़ोसियों के मुताबिक कैलाश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और यही हत्या की वजह हो सकती है। दोनों की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं। जिनमें से एक 12 साल और दूसरा 8 साल का है।
पढ़ें: पत्नी पर ज्यादा ध्यान देता था बेटा, महिला ने काट दिया बहू का गला और कान
बेटे ने देखी खून से सनी लाश
दोनों करीब एक महीने पहले इलाहाबाद से इंदौर रोजगार के लिए आए थे और किराए के मकान में रहते थे। शनिवार रात कैलाश के बड़े बेटे की नींद खुली तो उसने रेनू को फर्श पर खून से लथपथ देखा। डर के मारे उसने पड़ोसियों को जगाया, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, कैलाश ने किसी भारी चीज से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications