DJ पर नाचते-नाचते युवक की मौत, गिरा तो दोस्तों ने समझ लिया ड्रामा, Video Viral
भोपाल, 23 जनवरी: आज के दौर में जिंदगी का कुछ भी नहीं पता। कब सांसें टूटकर बिखर जाएं कोई नहीं बता सकता। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है, जहां शादियां की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई, जब हंसता-नाचता शख्स मौत के मुंह में चला गया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

लाइव मौत का वीडियो वायरल
कहते हैं कि मौत कब कहां आ जाए, किसी को कुछ नहीं पता। कब किस की सांसें थम जाए यह बस ऊपर वाला ही जानता है। ऐसा ही एक दिल को दहला देने वाली घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां शादी की खुशियों के बीच सब लोग सकते में रह गए कि आखिर ये हुआ कैसे? घटना बैतूल जिले के जामुनढाना ग्राम की है, जहां शनिवार रात को डीजे पर नाचते-नाचते एक व्यक्ति मौत के मुंह में समा गया।

डीजे पर नाचते-नाचते युवक की अचानक मौत
जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते युवक की अचानक मौत हो गई। वो डीजे पर अच्छे से नाच रहा था इतने में वो जमीन पर गिरा गया, जिसके बाद कभी भी नहीं उठा। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद शहनाइयों के बीच घर में मातम पसर गया।

28 साल के युवक की मौत
बताया जा रहा है कि शादी की रात गांव का 28 साल का युवक अंतुलाल डीजे की नाचने में मस्त था। वो अकेला ही डीजे पर नाचता रहा और वहां मौजूद लोग उसका डांस वीडियो मोबाइल से बनाते रहे। इतने में ही कुछ ही देर बाद वो गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने सोचा कि या तो उसका चक्कर आए है या फिर नशे में होने की वजह से वो गिर गया। नशे में गिरने की एक्टिंग कर रहा होगा।

हृदय गति रुक जाने से युवक की मौत
युवक के गिरने के बाद जब वो कोई हरकत नहीं करता दिखा तो वहां मौजूद लोगों के हाथ पांव फूल गए। लोगों ने आनन-फानन में पानी के छींटें उसके चेहरे पर मारे, लेकिन फिर भी वो वैसा का वैसा ही था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि हृदय गति रुक जाने से युवक की मौत हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो खबर के अंत में)
#बैतूल में डीजे की धुन पर नाच रहे युवक की डांस फ्लोर पर मौत, शादी समारोह में पसरा मातम
— Satya Tiwari (@SatyaTi50606386) January 23, 2022
मौत कब कहां आ जाए, इसके बारे में कोई नहीं कह सकता है। खुशियों के बीच दिल को झकझोर देने वाली ऐसी ही एक घटना बैतूल जिले के ग्राम जामुनढाना में शनिवार रात में सामने आई। #Madhya_Pradesh pic.twitter.com/LrnkPxia5M












Click it and Unblock the Notifications