MP में दूर स्कूल जाने की मामा शिवराज ने की व्यवस्था, साइकिल खरीदने सीएम सिंगल क्लिक में करेंगे राशि अंतरित
MP News: स्कूली शिक्षा के उत्थान में मध्य प्रदेश सरकार लगातार कई तरह के प्रयोग कर रही हैं। सरकारी स्कूलों की शक्ल बदलने के साथ उसमें अध्ययनरत बच्चों को कई योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा हैं। मकसद है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई में कोई अभाव वजह न बने।
कई महत्वकांक्षी योजनाओं में साइकिल योजना भी शामिल हैं। जो बच्चों को खूब लुभा रही हैं। वहीं उत्कृष्ठ विद्यालय के साथ सीएम राइज स्कूल भी शिक्षण व्यवस्था की तस्वीर बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अगस्त को भोपाल के भेल (बरखेड़ा) में 81 करोड़ 12 लाख की लागत राशि से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमि-पूजन करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान साइकिल क्रय करने हेतु विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण भी करेंगे। निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल क्रय करने के लिए इस वर्ष प्रदेश के लगभग 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को यह राशि अंतरित की जाएगी। इसके लिए लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक खातों की केवाईसी कर ली गई है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं और 9वीं में अध्ययनरत है। साथ ही उनके गांव में स्कूल न होने के कारण उन्हें दूसरे गांव स्कूल जाना पड़ता है, ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल क्रय करने सरकार राशि दे रही हैं। मौजूदा साल में लगभग 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों के खातें में साइकिल क्रय के लिए राशि अंतरित की जाएगी। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार, विधायक कृष्णा गौर और विभागीय अधिकारी सहित अभिभावक-विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। सीएम शिवराज की अभिनय योजना से पहले लाखों छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications