'हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाओ', मंत्री विजय शाह ने पोस्ट ऑफिस वालों को दी अजीबोगरीब सलाह
Khandwa News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने पोस्ट ऑफिस को सलाह दी है कि वे बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाएं। इससे पोस्ट ऑफिस में ढेरों खाते खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि कोऑपरेटिव और अन्य बैंकों के मुकाबले डाक विभाग ज्यादा ब्याज देता है। लेकिन, एडवरटाइजमेंट के अभाव में लोग इसकी तरफ आकर्षित नहीं हो पाते हैं। पोस्ट ऑफिस प्रचार नहीं करते, ना ही इनका कोई मॉडल है।
इसलिए इन्हें हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। बैंकों के अपेक्षा पोस्ट ऑफिस में ज्यादा ब्याज दर को लेकर मंत्री विजय शाह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि डाक घर का इतिहास आजादी से पहले का है।
दरअसल, खंडवा के बॉम्बे मार्केट में मुख्य डाक घर परिसर में ही पासपोर्ट ऑफिस खुला है। इसका उद्घाटन करने के लिए कैबिनेट मंत्री विजय शाह आए हुए थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शाह ने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए बॉलीवुड नेत्री का नाम सजेस्ट किया है। शाह ने कहा कि मैंने हेमा मालिनी का नाम इसलिए लिया क्योंकि वह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं। वह लगातार सांसद बन रही हैं। उन्होंने ऐसी कोई मूवी नहीं की जिसे देखकर शर्मिंदा होना पड़े।
कैबेनिट मंत्री विजय शाह ने कहा कि पोस्ट ऑफिस नरेंद्र मोदी का सगा बेटा है। जबकि को- ऑपरेटिव और दूसरे बैंक चाचा बाबा के हैं। मुझे को ऑपरेटिव बैंक और अन्य बैंकों से कोई प्रॉब्लम नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि हेमा मालिनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाओ और फिर हमें बताना। हम सारे ग्रामीण बैंकों से पैसा निकालकर पोस्ट ऑफिस में डाल देंगे। जरा एक बार इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो। मंत्री की इस बात पर खूब ठहाके लगे।












Click it and Unblock the Notifications