मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने शुक्रवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। बता दे भाजपा ने मैहर से बीजेपी ने श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया तब से यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि नारायण त्रिपाठी जल्दी भाजपा से इस्तीफा दे देंगे।
बता दें कि विंध्य क्षेत्र की राजनीति में नारायण त्रिपाठी के चर्चा हमेशा बनी रहती है। दरअसल नारायण त्रिपाठी अब तक तीन बार दल-बदल कर चुके है। हाल ही में विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे। नारायण त्रिपाठी ने कहा अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया है। 16 तीरीख को फाइनल डिसीजन लेंगे।

बगावती तेवरों के बावजूद बीजेपी ने नहीं ले रही थी एक्शन
बीते दो सालों से नारायण त्रिपाठी लगातार भाजपा और सत्ता पक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। कई बार वे संगठन और सरकार पर खुलकर बयान दे चुके हैं। उनके बगावती तेवरों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी उनपर कोई एक्शन नहीं ले रही थी। लेकिन तकनीकी रूप से वे बीजेपी के ही विधायक बने रहे।
सरकार ने मैहर को बनाया जिला
नारायण त्रिपाठी अपनी विधानसभा मैहर को जिला बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित थे। नारायण ने अपने इलाके में इसे बड़ा मुद्दा बना दिया था। चुनाव आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले शिवराज सरकार ने मैहर को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल नारायण की प्रेशर पॉलिटिक्स अब तक असरकारक रही है। अब वे पांचवीं बार विधानसभा पहुंचने के लिए फिर से कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications