महाकाल मंदिर का महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने तोड़ा नियम, प्रतिबंधित गर्भगृह में किया प्रवेश
Ujjain Mahakal News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ प्रतिबंधित गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है।
महाकाल मंदिर का गर्भगृभ पिछले एक साल से नियमित भक्तों के लिए प्रतिबंधित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम को हुई जब श्रीकांत शिंदे और उनके परिवार वालों को शिवलिंग के पास बैठकर पूजा करते हुए देखा गया। महाकाल मंदिर का नियम तोड़ने पर वही अब कांग्रेस पार्टी ने तीखा हमला बोला।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं सत्ता के नशे में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा, 'आम श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन करना चाहिए, लेकिन वीआईपी लोग बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने इन हरकतों के कारण मंदिर प्रबंधन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।'
खबर के मुताबिक, महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित करने का उद्देश्य शिवलिंग की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करना है। केवल पुजारी, अखाड़े के संत महंत और चुनिंदा मंत्री ही प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, वीआईपी अक्सर इस नियम का उल्लंघन करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ आम श्रद्धालु रेलिंग से महाकाल के दर्शन कर लौट जाते थे।
लेकिन, अब पिछले काफी वक्त से गर्भगृह में प्रवेश दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आम भक्तों की बातों को न मानकर कर वीआईपी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिए जाने से श्रद्धालु काफी नाराज हैं। वहीं, अब इस मामले में कलेक्टर और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications