Khargone Bus Accident में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, CM शिवराज और कमलनाथ ने हादसे पर जताया दुःख

khargone Bus accident MP News in Hindi: एमपी के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के दसंगा में इंदौर जाने वाली बस डोंगरगांव पुल से नीचे गिरी है। बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे।

Magisterial inquiry ordered in Khargon Bus Accident Shivraj Kamal Nath expressed grief over accident
Photo Credit:

Recommended Video

      Khargone में बड़ा हादसा, पुल से नीचे जा गिरी बस, 10 से ज्यादा मौत, कई घायल

      Khargone Bus Accident News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं गृहमंत्री मिश्रा ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

      मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगोन में बोराड नदी पर बस दुर्घटना में 15 लोगों के मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार देने और सभी घायलों का इलाज मध्यप्रदेश सरकार कराएगी।

      कैसे हुआ हादसा

      खरगोन जिले के दसंगा में तेज रफ्तार यात्री बस पुल की रेलिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अत्यधिक थी जिसके कारण बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मुंह के बल नीचे गिरी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 15 यात्रियों की मौत की खबर है वही 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर विधायक और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

      बसों के बीच होता है कंपटीशन: विधायक

      स्थानीय विधायक रवि जोशी ने आरटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बसों के बीच कंपटीशन चलता है। इस वजह से यह हादसा हुआ है। ज्यादा से ज्यादा राउंड लगाने के चक्कर में बस अत्यधिक स्पीड से चलती है, लेकिन आरटीओ इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। विधायक की मानें तो बस में 70 से 80 लोग सवार थे। विधायक ने खुद 15 लोगों के शव अपनी आंखों से देखें।

      घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

      मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के डोंगरगांव और दंसगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्‍माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि , गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।

      पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

      पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि खरगोन जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 15 लोगों की मृत्यु और बहुत से लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+