MP Weather: एमपी में अभी बारिश से राहत नहीं, अगले 48 घंटे आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम? जानिए ताजा अपडेट

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव रहने से अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसके चलते राजस्थान-गुजरात से लगे मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश होगी।

प्रदेश में सितंबर महीने में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इसके चलते कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी दिनभर में 10 जिलों में बारिश हुई है। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक धार में 63, नौगांव में तीन, इंदौर एवं रतलाम में 2, उज्जैन में 1, भोपाल में 0.8 और नर्मदापुरम में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Madhya Pradesh Weather Update

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जताते हुए कहा है कि धार, झाबुआ, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, रतलाम, बड़वानी और हरदा जिले में कहीं-कहीं बाढ़ का खतरा भी हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के कारण हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है, जो कि आगे भी जारी रहेगा। वहीं, गुरुवार से बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके चलते धार, इंदौर, रतलाम जैसे जिलों में बारिश हो सकती है। गुजरात-राजस्थान से लगे जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। 5 सितंबर को कम दबाव का एक और क्षेत्र बनने जा रहा है। इस वजह से रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला अभी बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अलीराजपुर झाबुआ और धार जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 115.6 से लेकर 204.4 मिली मीटर तक बारिश रिकॉर्ड हो सकती है। वहीं, इंदौर, रतलाम, देवास, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 64.5 मिली मीटर से लेकर 115.5 मिली मीटर की बीच बारिश हो सकती है।

इसके अलावा हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, शाहजहांपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिला में भी पानी गिरने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+