MP Weather Update: इंदौर-उज्जैन में आंधी और बारिश की संभावना, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

aaj ka mausam: मध्य प्रदेश में एक ओर जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश (Rain) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है।

शुक्रवार को भी एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का दायरा अब अलग-अलग जिलों में पहुंच गया है।

Madhya Pradesh aaj ka mausam

शुक्रवार को उज्जैन, मंदसौर, सीहाेर, रायसेन, शाजापुर, इंदौर सहित कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। मंदसौर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मध्य प्रदेश में मौसम हर दिन अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक ओर जहां बारिश हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। गुना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, शिवपुरी में पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। टीकमगढ़ में 42.5 डिग्री, सागर में 42.8 डिग्री और रतलाम में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।राजधानी भोपाल में 41.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, जबलपुर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, सीधी, धार, खजुराहो, खंडवा, रायसेन, नौगांव, दमोह, खरगोन और शाजापुर में पारा 40 से 41.6 डिग्री के बीच पहुंच गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों में कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। विदिशा के उदयगिरि, उज्जैन, हरदा, रायसेन के भीमबेटका, मुरैना, राजगढ़, इंदौर, देवास, मंदसौर, नर्मदापुरम, शाजापुर, सीहोर में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवा भी चलने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

भोपाल के रतलाम, नीमच, खरगोन, सांची, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भिंड, सागर, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैरागढ़, धार, खंडवा के ओंकारेश्वर और छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा, शिवपुरी, आगर मालवा में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+