मध्य प्रदेश: पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

Madhya Pradesh: Unidentified people set fire to Mahatma Gandhi bust in Morena

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना में कुछ लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को आग लगा दी। आग लगाए जाने से गांधी जी की मूर्ति काली पड़ गई। घटना मुरैना के जोरवा पार्क की है। मूर्ति को जलाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मूर्ति में आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। आग की वजह से मूर्ति को काफी नुकसान हुआ है।

Madhya Pradesh: Unidentified people set fire to Mahatma Gandhi bust in Morena

पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति में आग किसने और क्यों लगाई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। धारा 295 के तहत मामला दर्ज हुआ है। ये धारा किसी धर्म का अपमान करने से, व्यक्तियों के किसी वर्ग के पवित्र मानी गई किसी वस्तु को नष्ट या अपवित्र करने पर लागू होती है। धारा के तहत व्यक्ति को दो वर्ष तक की सजा होती है और जुर्माना भी लगता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+