madhya pradesh Exit Poll 2023: MP में कमल पर कमलनाथ भारी, कांग्रेस की वापसी के संकेत

तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद अब 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। टीवी-9 के एग्जिट पोल का पहला रुझान सामने आ गया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस बाजी मार सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को यहां पर 111-121 सीटों मिल सकती हैं। बीजेपी के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। यहां पर बहुमत का आंकड़ा 116 है। इस लिहाज से एमपी में कमलनाथ की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।

tv 9 Exit Poll 2023

PolStrat के एग्जिट पोल सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को यहां पर 230 सीटों में से 111 से लेकर 121 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं बीजेपी के खाते में 106 से 116 सीटें आ सकती हैं।

अगर दोनों पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो PolStrat के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को चुनाव में 45.6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है तो बीजेपी के खाते में 43.3 फीसदी वोट आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+