MP News: सीएम मोहन यादव से मिले ट्रक मालिक, परिवहन चौकियों को बंद करने पर जताया आभार
MP News: मध्य प्रदेश के ट्रक मालिकों ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में परिवहन चेक-पोस्ट व्यवस्था बंद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि ट्रक मालिकों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
उनका मानना है कि गुजरात की तरह चेकिंग प्वाइंट सिस्टम अपनाने से परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा और परिवहन लागत कम होगी, जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है और इससे परिवहन विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी।

बुधवार को भोपाल में सीएम मोहन यादव से मुलाकात करके ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस कदम के लिए उनका आभार जताया है।
ट्रक ऑपरेटर्स एवं ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों अमृत लाल मदान, मनजीत सिंह, सी.एल. मुकाती, राजेन्द्र त्रेहान और अजय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।इस निर्णय से मध्य प्रदेश में परिवहन आसान होने और राज्य के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है। इन चेक पोस्टों को बंद करना समग्र परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े MP News: CM मोहन यादव ने बताया- मध्य प्रदेश का बजट करेंगे दोगुना, विधायक दल की बैठक में नीति तैयार












Click it and Unblock the Notifications