कूनो में चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव ने दी बधाई
Madhya Pradesh News: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद पूरे कूनो में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस शुभ खबर पर सबको बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर तीनों नवजात शावकों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा , 'कूनो में नए महमानों का स्वागत है, नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई है, जिसमें मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना। नए मेहमानों के लिए मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।'

आपको बता दें कि कूनो की मेडिकल टीम के अनुसार नवजात शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और उनकी देखभाल की जा रही है। इसस पहले मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था। मार्च महीने में मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उसमे से सिर्फ एक ही बच पाया था।
उस वक्त कूनो प्रबंधन ने इसका कारण भीषण गर्मी को बताया था। ज्वाला को पहले शियाया के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नाम ज्वाला रख दिया गया। कूनो नेशनल पार्क में इस माह में अब तक 6 शावकों का जन्म हो चुका है।इनमें से सभी चीते स्वस्थ हैं और KNP की टीम उनकी खास देखभाल कर रही है।
कूनो नेशनल पार्क में अब धीरे-धीरे चीतों का कुनबा बढ़ रहा है। वहीं, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा 'कूनो के नए शावक, ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने 3 शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद एक और अच्छी खबर है। सभी वन्यजीव वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीवन बढ़ता रहे। प्रोजेक्ट चीता सफल हो।












Click it and Unblock the Notifications