Times now-ETG Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी दे रही है कड़ी टक्कर
पांच राज्यों में मतदान संपन्न हो चुका है। अब सभी को नतीजों का इंतजार है। चुनाव नतीजों से पहले कई न्यूज चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। मध्य प्रदेश को लेकर टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एग्जिट पोल जारी किया है।
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। राज्य में कांग्रेस भले ही पहले पायदान पर हो, लेकिन उसकी बीजेपी उसे कड़ी टक्कर दे रही है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 105 से 117 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को 109 से 125 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, बीएसपी का मध्य प्रदेश में खाता नहीं खुलता दिख रहा है। जबकि, अन्य को यहां 1 से 5 सीटें मिल सकती है। यानी निर्दलीय सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
वोट शेयर की बात करें तो इस एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस को 43.83 फीसदी वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को राज्य में 42.23 फीसदी मत शेयर मिल सकते हैं। अन्य पार्टियों के खाते में करीब 14 फीसदी मत शेयर जा सकता है।
मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कांग्रेस को 32 से 36 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 31-33 सीटें मिल सकती हैं। ग्वालियर रीजन में कांग्रेस को 18 से 20 सीटें और बीजेपी 13-15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बुंदेलखंड रीजन में कांग्रेस को 11 से 13 सीटें और बीजेपी को 12 से 14 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। इस रीजन में बीजेपी कांग्रेस से बढ़त लेती दिख रही है।
एग्जिट पोल के मुताबिक महाकौशल रीजन में कांग्रेस को 19 से 22 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि बीजेपी को 17 से 19 मिलती दिख रही हैं। विंध्य रीजन की बात करें तो कांग्रेस को 13 से 15 सीटें और बीजेपी को 14 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में सभी 230 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। तीन दिसंबर को इन चुनावों के परिणाम आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications