मध्य प्रदेश वालों हो जाओ सावधान, सतना, रीवा, सिंगरौली में आने वाली है तबाही? जल प्रलय ले डूबेगा सबकुछ
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी जोरदार बारिश नहीं हुई है। बारिश के रुकने से लोगों को काफी राहत मिली है।
लेकिन, मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट भी सामने आया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video
मंगलवार को कुछ ही जिलों में बारिश हुई, कहीं भी तेज पानी नहीं गिरा। मंगलवार को धार में 0.6, गुना में 0.1 इंदौर में 6, रतलाम में 2, सतना में 0.2, मिलीमीटर बारिश हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, समेत पूरे प्रदेश में धूप खिली रही, जबकि कहीं-कहीं बादल भी रहे।
बारिश का दायरा थमते ही तापमान में एक बार फिर बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। नरसिंहपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 33.02, उज्जैन में 30, जबलपुर में 21.2, भोपाल में 31.3, ग्वालियर में 33.01, नरसिंहपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ जिलों में अति भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। सीधी, रीवा सिंगरौली और सतना जिलों में कुछ स्थानों में अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि अलीराजपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, निवाड़ी और मैहर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा संपूर्ण प्रदेश में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग मुताबिक 29-30 अगस्त से फिर मानूसनी तंत्र मजबूत हो सकता है। सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश से होने के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications