MP में चुनाव से पहले शिवराज का मंत्रिमंडल विस्तार, MLA गौरी शंकर समेत 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 से पहले शिवराज के मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। विधायक गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली है। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई है।
बालाघाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक गौरीशंकर बिसेन, रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने राजभवन में सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल की उपस्थिति में मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली है।

अब नए मंत्रियों की शपथ के बाद शिवराज कैबिनेट में 33 मंत्री हो गए हैं। और एक पद अभी भी खाली है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार देर रात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच 10 मिनट तक चर्चा हुई है।
बता दें कि शपथ लेने के बाद बीजेपी विधायक गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोन कॉल आया था। जिसमें उन्हें शनिवार सुबह 8: 45 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में रहने के लिए कहा गया था।
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में लिखा, ''जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मप्र में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार! विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।''
माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने यह कदम क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन साधने के लिए उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications