मध्यप्रदेशः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की दबकर मौत

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन मासूमों की मौत हो गई। जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कामता गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के ढलान पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत हो गई। तीनों मासूम अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर जा रहे थे।

madhya pradesh seoni raod accident three innocent died

पुलिस के अनुसार किसान अमित चंद्रवंशी ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे। इस दौरान घर के बच्चे भी जिद्द करने लगे और ट्रॉली में बैठ गए। थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि शक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अमित के साथ घर के 7 लोगों के साथ खेत में भुट्टा तोड़ने जा रहे थे। ट्रैक्टर को रवि चंद्रवंशी चला रहा था। तभी निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक को पार करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार संदीप, युवराज और अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहे रवि, नंदलाल, शिवानी और राधिको चोटिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इस हादसे में तीन और मजदूर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेल भेज दिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: योगी के मंत्री का विवादित बयान, बोले- फ्रॉड की पत्नी हैं प्रियंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+