Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: योगी के मंत्री का विवादित बयान, बोले- फ्रॉड की पत्नी हैं प्रियंका

Recommended Video

    CM Yogi के Minister AS Shukla के बिगड़े बोल, कहा Fraud की पत्नी हैं Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। योगी सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका को एक फ्राड (राबर्ट वाड्रा) की पत्नी बताया। यह भी कहा कि प्रियंका के दिमाग में हमेशा धोखाधड़ी की बातें ही चलती रहती हैं। इतना ही नहीं आनंद स्वरूप शुक्ल ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर भी विवादित बयान दिया।

     UP Minister AS Shukla on Priyanka gandhi , says She is a frauds wife

    मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि, प्रियंका वाड्रा एक फ्रॉड की पत्नी है और उनके दिमाग में फ्रॉड वाली ही बात रहती है । प्रियंका गांधी हास्यास्पद हैं । प्रियंका वाड्रा को हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं । उनके पति ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया हुआ है । उनको इन विषयों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है । वह पहले पति, भाई और मां पर बोलें, जो नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं ।

    उन्होंने इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी है। कांग्रेस की विचारधारा देश को कमजोर करने वाली है। कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़ी रहती है तथा कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करती है । प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को पाकिस्तान के लोग रोल मॉडल मानते हैं तथा पाकिस्तान में उनके पोस्टर लगते हैं। मंत्री ने कहा कि योगी की सरकार में सारी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार मुक्त चल रही हैं और यह किसी को पच नहीं रहा है।

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति में अप्रासंगिक हो गए है और वह देश के लिए भविष्य के अजीत सिंह हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना राजनीतिक आधार खो चुके हैं और पूरी तरह से अलग-थलग हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+