सागरः युवक ने दोस्त से कहा कि पहाड़ी पर लड़की बुलाया है शाम को आ जाना फिर...

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में देवरी पथरिया रोड पर मनटौरिया की पहाड़ी पर हुए हत्याकांड की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित की पहचान भरत आदिवासी के रूप में हुई है। मृतक और हत्यारोपित आपस में दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि सरमन आदिवासी की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी।

पत्नी के साथ दोस्त ने बनाया था शारीरिक संबंध

पत्नी के साथ दोस्त ने बनाया था शारीरिक संबंध

मामले की जांच कर रहे शाहपुर चौकी प्रभारी रवि भूषण पाठक ने आरोपित से पूछताछ की। आरोपित भरत ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक साल पहले पत्नी के साथ गुजरात में काम करने गया था। इस दौरान उसी के गांव सिसगुंवा का निवासी सरमन आदिवासी भी वहां पहले से काम कर रहा था। इस दौरान उसका मेरे घर आना-जाना रहता था। एक दिन उसने मेरी पत्नी के साथ जबरन अवैध संबंध बना लिए थे।

लड़की का दिया झांसा

लड़की का दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक शर्म व लोक-लाज के चलते के आरोपित भरत ने यह बात अपने साथियों को या घर में किसी को नहीं बताई। उसने पत्नी को बेइज्जत करने वाले सरमन से बदला लेने के लिए प्लान बनाया। होली पर सरमन, भरत व उसकी पत्नी गुजरात से अपने गांव सिसगुंवा आ गए। त्योहार के बाद मजदूरी करने गुजरात नहीं गए। एसआई पाठक के अनुसार बीते 28 मार्च को शाम करीब 7.30 बजे भरत ने सरमन को झांसा दिया कि मनटौरिया पहाड़ी पर लड़की को बुलाया है।

मौका देखते ही उतार दिया मौत के घाट

मौका देखते ही उतार दिया मौत के घाट

इसके बाद मृतक सरमन पहाड़ी पर चला गया। पहाड़ी पर पहुंचकर दोनों ने लड़की के आने का करने लगे। इस दौरान मौका देखकर भरत ने बखर की पांस से सरमन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। 24 घंटे से अधिक समय चली जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पाठक, एएसआई हरीशंकर तिवारी, हवलदार करन सिंह, आरक्षक जितेंद्र, रेवाराम, अरविंद, जगदीश, लकी सहित चौकी का स्टाफ शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+