मध्य प्रदेश: डीजे पर नाच रहे बारातियों को डंपर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत, तस्वीरें विचलित करने वाली

Raisen Accident News: मध्य प्रदेश से एक द‍िल दहला देने वाली खबर आ रही है् जहां शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। रायसेन जिले के सुल्तानपुर में सड़क किनारे डीजे में डांस कर रहे 6 बारातियों को एक अनियंत्रित डंपर ने कुचलकर मार दिया। इस हादसे में 12 अन्‍य लोग भी घायल हो गए।

घटना रायसेन जिले की सुल्तानपुर की है। कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे. एनएच 46 घाट पर शव देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। इस घटना की तस्वीरें विचलित कर देने वाली हैं। टक्कर के बाद बारातियों के लाश के चिथड़े उड़ गए।

Raisen Accident News

जानकारी अनुसार सोमवार की रात होशंगाबाद से बारात आई हुई थी। हाईवे किनारे बाराती इकट्ठा डीजे में डांस कर रहेथे, तभी तेज रफ्तार डंपर बारातियों को कुचलता चला गया। डंपर की चपेट में कई बाराती आ गए। घटना से चीख-पुकार मच गई‌। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी अनुसार, यह बारात रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के होशंगाबाद से आई थी। बाराती सड़क के किनारे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कई बारातियों को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गई। भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने जानकारी दी कि डंपर के बेकाबू होने से यह हादसा हुआ। 5 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। ट्रक का ड्राइवर फरार है, वाहन को जब्त कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों को मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर लिखा, 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले में शादी समारोह के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जी ने घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+