मध्य प्रदेश में राहत की बारिश, कई जिलों में बदला मौसम, IMD ने इंदौर समेत 40 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों भी बादल छाए रहे जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले प्री-मानसून एक्टविटी शुरू हो गई है।
प्रदेश भर में बीते 2 दिनों से आसमान में बादलों का डेरा है। जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तो वहीं कई जगहों धूप के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीती शाम छतरपुर, रतलाम और डिंडोरी समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानिए किन जिलों में होगी आज बारिश
मौसम विभाग मुताबिक अगले 24 घंटों में अनूपपुर, शहडोल, कटनी, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, सागर, मंदसौर, नीमच, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्णा, डिंडोरी, डिंडोरी, झाबुआ, धार, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग की माने तो इनमें से कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना दर्ज की गई है।
गर्मी का सितम जारी
मध्य प्रदेश में अभी भी तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बीते दिन सिंगरौली में 43.3 डिग्री, सतना में 43.1 डिग्री, खरगोन में 40.4 डिग्री, रीवा में 42.2 डिग्री, शहडोल में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़-खजुराहो में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications