Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP की 11 नगर निगमों के नतीजे घोषित, जानें कहां से जीती कौन सी पार्टी?

भोपाल, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रदेश के 11 नगर निगमों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना सभी तैयारियां के बीच की जा रही है। बता दें कि पहले कि पहले चरण में 44 जिलों में 6 जुलाई को मतदान हुआ था। मतों की गणना के लिए एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो दूसरी तरफ भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

MP Local body election 2022 result phase-1

LIVE Feed
Jul 17, 2022, 9:12 PM IST

जबलपुर से कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू को 293192 मिले और बीजेपी महापौर प्रत्याशी को 248853 वोट हासिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी ने 44339 वोटों से जीत दर्ज की।
Jul 17, 2022, 9:11 PM IST

ग्वालियर से महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा को पराजित किया।
Jul 17, 2022, 9:09 PM IST

मध्य प्रदेश के 11 नगर निगम के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। 7 नगर निगम में बीजेपी के महापौर बने हैं। 3 नगर निगम में कांग्रेस को जीत मिली है जबकि सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।
Jul 17, 2022, 7:09 PM IST

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 44187 की लीड लिए हुए हैं। यहां से जगत बहादुर की जीत संभावित लग रही है।
Jul 17, 2022, 5:32 PM IST

बुरहानपुर से भाजापा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, उज्जैन में भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते हैं। इसी तरह सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं हैं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हाराया है। सागर से भी भाजपा की जीत हुई है। यहां भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं हैं। जबकि सिंगरौली से आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज किया है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीते हैं।
Jul 17, 2022, 5:26 PM IST

11 नगर निगमों में से 7 के नतीजे आ चुके हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं, 2 अन्य सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
Jul 17, 2022, 5:13 PM IST

मध्य प्रदेश में 11 नगर निगमों में से 6 के नतीजे घोषित हो गए हैं। रिजल्ट के मुताबिक 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं, 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है। भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे हैं।
Jul 17, 2022, 4:53 PM IST

उज्जैन। महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल जीते। जीत का अंतर मात्र 200 वोटों का आ रहा है। कांग्रेस रिकाउंटिंग की मांग कर सकती है।
Jul 17, 2022, 4:24 PM IST

MP न‍िकाय चुनाव: व‍िजयी महापौर के पत‍ि ने हारी कांग्रेस प्रत्‍याशी के पत‍ि को बीजेपी में शामिल होने का दिया ऑफर
Jul 17, 2022, 3:45 PM IST

इंदौर महापौर बीजेपी पुष्यमित्र भार्गव बड़ी जीत की ओर बीजेपी के कुल पार्षद - 64 कांग्रेस के कुल पार्षद- 18 निर्दलीय के कुल पार्षद - 03 *वार्ड 03 से शिखा दुबे बीजेपी जीती *वार्ड 04 से बीजेपी बरखा नितिन मालू जीती *वार्ड 05 निरंजन वर्मा बीजेपी जीते *वार्ड 06 - संध्या यादव बीजेपी जीती *वार्ड 07 - भावना मनोज मिश्रा बीजेपी जीती *वार्ड 08 कांग्रेस अनवर दस्तक की पत्नी जीती *वार्ड 10 से विनितिका यादव कांग्रेस जीती *वार्ड 12 से सीमा डाबी बीजेपी जीती *वार्ड 13 से पराग कौशल बीजेपी जीती *वार्ड 14 से बीजेपी के अश्विनी शुक्ला जीते *वार्ड 18 से ममता भुपेंद्र चौहान कांग्रेस *वार्ड 21 चिंटू चौकसे कांग्रेस जीते *वार्ड 22 से राजू भदौरिया कांग्रेस जीते *वार्ड 23 से शिवांगी यादव बीजेपी जीती *वार्ड 24 से जीतू यादव बीजेपी जीते *वार्ड 26 लालबहादुर वर्मा बीजेपी जीते *वार्ड 31 से बालमुकुंद सोनी बीजेपी जीते *वार्ड 32 से राजेन्द्र राठौड़ बीजेपी जीते *वार्ड 36 सुरेश कुरवाड़े बीजेपी जीते *वार्ड 37 से संगीता महेश जोशी बीजेपी जीते *वार्ड 39 से रुबीना इकबाल खान कांग्रेस जीती *वार्ड 47 से नंदू पहाड़िया 4847 वोट जीते *वार्ड 48 से विजयलक्ष्मी गौहर बीजेपी जीती *वार्ड 49 से राजेश उदावत बीजेपी जीते *वार्ड 50 राजीव जैन बीजेपी जीते *वार्ड 53 से फौजिया शेख अलीम कांग्रेस जीते *वार्ड 56 गजानंद गावड़े बीजेपी जीते *वार्ड 58 से अनवर कादरी कांग्रेस जीते *वार्ड 64 से मनीष मामा बीजेपी 1973 वोट जीते *वार्ड 66 से बीजेपी की कंचन गिदवानी जीती *वार्ड 68 से अयाज बेग कांग्रेस जीते *वार्ड 70 भारत रघुवंशी बीजेपी जीते *वार्ड 73 से शाहीन सादिक खान कांग्रेस जीते *वार्ड 77 प्रियंका चौहान बीजेपी से जीती *वार्ड 80 से प्रशान्त बडवे बीजेपी 4015 वोट जीते *वार्ड 81 से बबलू शर्मा 8656 वोट से चुनाव जीते *वार्ड 82 से शानू शर्मा बीजेपी के जीते *वार्ड 83 से कमल लुड्ढा, बीजेपी के जीते *वार्ड 84 से गुरजीत कौर, बीजेपी के जीते
Jul 17, 2022, 3:13 PM IST

सिंगरौली: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को 9340 मतों से हराया।
Jul 17, 2022, 3:00 PM IST

सागर नगर निगम महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संगीता डॉ सुशील तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन को 12665 वोट से हराया। 11 वे अंतिम राउंड की मतगणना के बाद परिणाम सामने आया। हालांकि जीत की अधिकृत घोषणा होना अभी बाकी है।
Jul 17, 2022, 2:01 PM IST

दिल्ली, पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में मजबूत हुई। सिंगरौली नगर पालिका निगम में रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
Jul 17, 2022, 1:55 PM IST

नरसिंहपुर जिले मे भाजपा का कब्जा नगर पालिकानरसिंहपुर बीजेपी 19 कांग्रेस 07 अन्य 02 नगरपालिकागोटेगांव बीजेपी 12 कांग्रेस 02 अन्य 01 नगरपालिकाकरेली बीजेपी 15 कांग्रेस 0 अन्य 0 नगरपालिका गाडरवारा बीजेपी 19 कांग्रेस 05 अन्य 01 नगरपरिषदतेंदूखेड़ा बीजेपी 10 कांग्रेस 05 अन्य 0 नगरपरिषदचिचली बीजेपी 07 कांग्रेस 06 अन्य 01 ट्राय -01 नगरपरिषदसाईखेड़ा बीजेपी 10 कांग्रेस 03 अन्य 02 नगरपरिषदसालीचौका बीजेपी 10 कांग्रेस 04 अन्य 01
Jul 17, 2022, 1:52 PM IST

सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार महापौर बने, Congress विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा 24 हजार 916 वोटों से हारे
Jul 17, 2022, 1:43 PM IST

सतना में बीजेपी की जीत स्पष्ट हो गई है। बीजेपी के योगेश ताम्रकार ने लगभग 30,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्डों में से 22 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, बीएसपी 1 पर और अन्य 5 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
Jul 17, 2022, 1:24 PM IST

सतना: महापौर के नवें चक्र तक की मतगणना के परिणाम। भाजपा प्रत्याशी 24300 वोटों से आगे, जीत तय।
Jul 17, 2022, 1:15 PM IST

इंदौर से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 57400 वोटों से आगे।
Jul 17, 2022, 1:12 PM IST

बुरहानपुर में BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल 588 वोटों से जीतीं, सिंगरौली में AAP आगे।
Jul 17, 2022, 1:07 PM IST

जबलपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी जितेंद्र जामदार अपना वार्ड हार गए हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से वो 350 वोट से हारे। यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू लगभग 30 हजार वोटों से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 8 राउंड खत्म हो गए हैं।
Jul 17, 2022, 1:06 PM IST

भोपाल नगर निगम में भाजपा की जीत। हुज़ूर विधानसभा के वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी करिश्मा विकास मारण ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
Jul 17, 2022, 1:04 PM IST

भोपाल कुल 53 हजार 842 वोटों की पहले राउंड में गिनती। बीजेपी की मालती राय को मिले 28 हजार 671 वोट। वहीं, कांग्रेस की विभा पटेल को मिले 23 हजार 130 वोट। पहले राउंड में मालती राय साढ़े पांच हजार वोटों से आगे हैं।
Jul 17, 2022, 12:36 PM IST

विदिशा नगरपालिका चुनाव वार्ड 1 अरूणा माझी भाजपा, वार्ड 2 कपिल साहू भाजपा, वार्ड 3 बालमुकुद भाजपा , वार्ड 4 संजय दिवाकीर्ति भाजपा, वार्ड 5 संतोष पेटर भाजपा, वार्ड 6 नीरज पाल भाजपा, वार्ड 7 अखिलेश राजपूत कांग्रेस , वार्ड 8 नवीन दान्गी भाजपा, वार्ड 9 सूरज किरार भाजपा, वार्ड 10 गोलू चौधरी भाजपा, वार्ड 11 हिमांशु राजौरिया निर्दलीय, वार्ड 12 लता मोतियानी कांग्रेस, वार्ड 13 अशोक जाट निर्दलीय, वार्ड 14 राजा यादव निर्दलीय , वार्ड 15 धर्मेंद्र यादव कांग्रेस, वार्ड 16 राजेश नेमा कांग्रेस, वार्ड 17 आशीष माहेश्वरी कांग्रेस, वार्ड 18 संतोष सोनी भाजपा, वार्ड 19 संतोष शर्मा भाजपा, वार्ड 20 कमलेश अहिरवार भाजपा, वार्ड 21 ज्योति जैन भाजपा , वार्ड 22 कौशल अहिरवार भाजपा, वार्ड 23 लीना जमुना कुशवाह भाजपा, वार्ड 24 धर्मेश सक्सेना भाजपा , वार्ड 25 तीरथ दरबार भाजपा, वार्ड 26 लीलाधर लोधी भाजपा , वार्ड 27 गजेंद्र रघुवंशी भाजपा, वार्ड 28 आयुषी अग्रवाल निर्दलीय, वार्ड 29 रामप्रसाद पासी भाजपा, वार्ड 30 चंद्रपाल भाजपा, वार्ड 31 डोगर सिंह भाजपा, वार्ड 32 सतीश यादव निर्दलीय, वार्ड 33 राजू दागी कांग्रेस, वार्ड 34 दशरथ सेन कांग्रेस, वार्ड 35 सपना राजेश जैन भाजपा, वार्ड 36 प्रीति राकेश शर्मा भाजपा, वार्ड 37 बिट्टू भदौरिया भाजपा , वार्ड 38 शैलेन्द्र सिरभैया भाजपा , वार्ड 39 दीपक कुशवाह भाजपा
Jul 17, 2022, 12:29 PM IST

सीहोर नगर पालिका में जीते ये प्रत्याशी वार्ड - 1 : बीजेपी वार्ड - 2 : बीजेपी वार्ड - 3 : बीजेपी वार्ड - 4 : बीजेपी वार्ड - 5 : कांग्रेस वार्ड - 6 : बीजेपी वार्ड - 7 : बीजेपी वार्ड - 8 : बीजेपी वार्ड - 9 : बीजेपी वार्ड - 10 : कांग्रेस वार्ड - 11 : निर्दलीय वार्ड - 12 : कांग्रेस वार्ड - 13 : बीजेपी वार्ड - 14 : बीजेपी वार्ड - 15 : बीजेपी (निर्विरोध) वार्ड - 16 : बीजेपी वार्ड - 17 : बीजेपी वार्ड - 18 : बीजेपी वार्ड - 19 : बीजेपी वार्ड - 20 : निर्दलीय वार्ड - 21 : बीजेपी वार्ड - 21 : बीजेपी वार्ड - 22 : बीजेपी वार्ड - 23 : बीजेपी वार्ड - 24 : बीजेपी वार्ड - 26 : कांग्रेस वार्ड - 27 : निर्दलीय वार्ड - 28 : कांग्रेस वार्ड - 29: बीजेपी वार्ड - 30 : कांग्रेस वार्ड - 31 : कांग्रेस वार्ड - 32: निर्दलीय वार्ड - 33 : कांग्रेस वार्ड - 34 : कांग्रेस वार्ड - 35 : बीजेपी भाजपा 21 पर, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 4 सीटों पर जीते।
Jul 17, 2022, 12:13 PM IST

सतना-नगर निगम में पांचवे राउंड की गणना तक 18878 वोट से भाजपा मेयर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार कांग्रेस प्रत्याशी से आगे।
Jul 17, 2022, 11:56 AM IST

ग्वालियर। अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 4843 मतों से आगे चल रही हैं।
Jul 17, 2022, 11:44 AM IST

मध्य प्रदेश की 11 में से 5 मेयर सीटों पर कांग्रेस आगे। जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बुरहानपुर में कांग्रेस आगे है।
Jul 17, 2022, 11:37 AM IST

सागर नगर निगम में महापौर पद पर दूसरे राउंड में भाजपा 4096 वोट से आगे।
Jul 17, 2022, 11:32 AM IST

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में AIMIM की पहली जीत। खंडवा से वार्ड 1 से खाता खुला।
Jul 17, 2022, 11:30 AM IST

रायसेन। सिलवानी नगर परिषद में 7 वार्डों के आए नतीजे। भाजपा ने 4 वार्डो में जीत हासिल की तो कांग्रेस ने 3 वार्डों में जीत की हासिल। 8 वार्डों की गिनती जारी। वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस के समीम उद्दीन 383 वोटों से जीते। वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस के अजीम कुरेशी 36 मतों से जीते। वार्ड 9 से भाजपा के संतोष सोनी 107 मतों से विजयी। वार्ड 10 से कांग्रेश जेवा कौसर खान 150 मतों से जीतीं। वार्ड 11 से रिशु विभोर जैन 177 मतों से जीती। वार्ड 13 से भाजपा की अलका मिलन जैन 220 मतों से जीती। वार्ड 15 से प्रदीप कुशवाह 94 मतों से विजयी हुए।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+