मध्य प्रदेश: ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने की दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: PM मोदी के सुशासन की आदर्श अवधारणा को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए CM मोहन यादव प्रतिबद्ध












Click it and Unblock the Notifications