एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया विधायक का बेटा करण मोरवाल, दुष्कर्म का आरोप

भोपाल, 26 अक्टूबर। लंबे समय फरार रहने के बाद पुलिस कि गिरफ्त में आए कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को आज (मंगलवार) कोर्ट ने एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। करण मोरवाल पर इस साल अप्रैल में इंदौर की एक महिला ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार की शिकायत दर्ज किया था, जिसके बाद विधायक के बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। फरार चल रहा करण को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को मक्सी से गिरफ्तार था।

Madhya Pradesh MLA son Karan Morwal sent on one-day police remand

पकड़े जाने के बाद मुरली मोरवाल को इंदौर में जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के लिए जात हुए करण मोरवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पीड़ित महिला पर झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाता नजर आ रहे है। करण मोरवाल ने कहा, 'उससे (महिला) पहले जाकर पूछें कितने प्रकरण दर्ज कराएं हैं 376 के?' बताया जा रहा है करण मक्सी से अपने दोस्त के साथ फरार होने की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़ें: पहले किया रेप और फिर बहनों के प्रेमी और पति ने छोटी बहन को मार दिया, जबरन कराते थे देह व्यापार

बता दें कि करण पिछले छह महीने से फरार चल रहा था, पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। फरार रहने के दौरान करण कहां-कहां और किसके यहां रहा, पुलिस इस सिलसिले में पूछताछ करेगी। साथ ही उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा सकता है। दुष्कर्म के आरोपी को पनाह देने वालों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक दिन पहले ही शाजापुर के पास एक फार्म हाउस पर छापा मारा था, लेकिन करण को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+