MP : शव यात्रा में शामिल हुए 100 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस अनाउंस के बावजूद भीड़ ने नहीं मानी बात

बड़वानी 24 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। शहरों के साथ-साथ गांव-कस्बों में भी लोग बच नहीं पा रहे हैं। आए दिन लोग कोरोना की चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। इसके बाजवूद कुछ लोग सबक नहीं ले रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Madhya Pradesh: Mass rally in funeral procession, FIR lodged against 100 people

इसकी एक बानगी मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी में देखने को मिली है। यहां पर एक शवयात्रा में जन सैलाब उमड़ा है। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खुलकर धज्जियां उड़ाई। पुलिस ने सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के ​ठीकरी इलाके के आनंद बेड़ी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, शव को ठीकरी नगर से पीर फखरुद्दीन की बेड़ी पर ले जाया गया। वहां शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे मामले पर तहसीलदार राजेश कोचले एवं ठीकरी थाना प्रभारी सीएस बघेल ने गाइडलाइन उल्लंघन मामले में शिकायत दर्ज की।

ठीकरी टीआई ने बताया कि आनंद बेड़ी पर मुस्लिम सम्प्रदाय के व्यक्ति की मौत हुई। टीम द्वारा बार-बार अनाउंस करने के बाद भी भीड़ नहीं समझी। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन जारी रहा। अब करीब 100 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+