'मध्यप्रदेश कुटुंब' ने दिल्ली में धूमधाम से मनाई डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कुटुंब के तत्वाधान में भारतीय विधि संस्थान के सभागार में दिल्ली में डॉ हरि सिंह गौर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर दिल्ली और एनसीआर यानी नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में रहने वाले मध्य प्रदेश कुटुंब के सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

madhya pradesh kutumb celeberated doctor hari singh anniversary

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान नन्हें कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुटुंब के बाल सदस्यों ने अपने नृत्य के जरिये माहौल गुलजार कर दिया। डॉ. हरी सिंह गौर के जीवन वृत्त पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही साथ मध्यप्रदेश कुटुंब के पांच वर्षों की उपलब्धियों की झलकियां भी प्रस्तुत की गईं।

madhya pradesh kutumb celeberated doctor hari singh anniversary

मध्यप्रदेश कुटुंब के प्रतिनिधि गंगेश पाण्डेय ने बताया कि डॉ हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर ही 2014 में दिल्ली व एनसीआर में रहने वाले मध्यप्रदेश निवासियों को एक साझा मंच प्रदान करने हेतु "मध्यप्रदेश कुटुंब" की स्थापना हुई थी। इसलिये आज हमारे लिये यह दोहरी खुशी का दिन है ।

madhya pradesh kutumb celeberated doctor hari singh anniversary

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कुटुंब के सदस्यों ने आपसी मदद की सच्ची कहानियां सुनाईं और डॉ गौर की प्रेरणा से इसे आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+