पतंजलि के टूथपेस्ट 'दंतकान्ति' में निकली खुजली की दवाई, हंगामा

पतंजलि के टूथपेस्ट 'दंतकान्ति' में निकली खुजली की दवा, हंगामा

भोपाल। अपने प्रोडक्ट्स में शुद्धता, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और मिलावट ना होने की बात कहकर मार्किट में जगह बनाने वाली पतंजलि के टूथपेस्ट 'दंतकान्ति' में खुजली की दवा निकलने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के गूना में ये मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Madhya pradesh: Itching medicine found in dant kanti toothpaste

जन-सुनवाई के दौरान की शिकायत

जन-सुनवाई के दौरान की शिकायत

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, गूना के रहने वाले अंशु कदम ने बताया कि उन्होंने पड़ोस के एक किराना स्टोर से दंतकान्ति मंजन खरीदा था, जिसका प्रचार बाबा रामदेव करते हैं। दांत साफ करने के लिए जब घर जाकर इसे खोला तो देखा कि इसमें अजीब सा पेस्ट है। इसकी जांत की तो पाया कि ये खुजली की दवा है। उन्होंने जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और जिलाधिकारी के सामने इसकी शिकायत की।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

कलेक्टर ने अधिकारियों को मामले की जांच के लिए कहा तो सामने आया कि खुजली की जो दवा दंतकान्ति के पैकिंग में निकली है। वह सरकारी सप्लाई है जिसे सरकारी अस्पताल में फ्री मरीजों को दी जाती है। प्रशासन पता लगा रहा है कि आखिर दंतकांति टूथपेस्ट के अंदर खुजली की दवा कैसे भर गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बाजार में पतंजलि के नकली उत्पाद तो नहीं आ गए हैं।

लोगों में रोष

लोगों में रोष

आयुर्वेद के 'दंतकान्ति' टूथपेस्ट के बारे में कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि इसमें 36 दुर्लभ जड़ी बूटियों का मिश्रण है जो आपके 32 दातों की रक्षा करतीं है। अब इसको लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष है।
पढ़ें- कपड़ा बाजार में उतरेगी पतंजलि, पारंपरिक कपड़ों से अंडरवियर तक बनाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+