MP Weather: बारिश के सैलाब में डूब रहा मध्य प्रदेश, आज सतना रीवा सिंगरौली समेत इन जिलों में फट सकते हैं बादल
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून एक्टिव है। कई इलाकों में लगातार बादल बरस रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
हालांकि पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी घटी है और बारिश की रफ्तार में कमी आई है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज रविवार को रीवा, मऊगंज, सीधी, पन्ना, सतना, सिंगरौली और ग्वालियर जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं।
इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, उज्जैन समेत अन्य संभागों के सभी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव आते ही एक बार फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
औसत से ज्यादा बारिश
एमपी में औसत से ज्यादा बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद सीजन की 70 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच थीं। वहीं ज्यादातर बड़े डैम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तेज बारिश से राहत है।












Click it and Unblock the Notifications