MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज से भारी बारिश की चेतावनी, इन 2 जिलों के स्कूल-आंगनवाड़ी में आज छुट्‌टी

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में कुछ जिलों को छोड़ अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 2 दिन यानी अगस्त के दो दिनों में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के 9 बांधों के गेट खोलने पड़े। भारी बारिश के चलते सीहोर और हरदा में स्कूल और आंगनवाड़ी आज शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इधर, भोपाल में 182 सरकारी स्कूलों में शनिवार की छुट्‌टी रहेगी। ये स्कूल बाढ़ से प्रभावित है। बाकी सभी स्कूल लगेंगे।

Madhya Pradesh Weather Update

शुक्रवार को भोपाल और नरसिंहपुर में सवा इंच पानी गिर गया। सीधी में सबसे ज्यादा 3.7 इंच बारिश हुई। रायसेन और सतना में 3 इंच, पचमढ़ी, टीकमगढ़ में 1 इंच, रतलाम, उज्जैन और मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर,धार, रीवा, उमरिया, गुना, खजुराहो, मंडला में भी बारिश का दौर चलता रहा।

डैम छलके, गेट खोलकर पानी छोड़ा गया
लगातार बारिश के चलते भोपाल में कोलार डैम के 4, नर्मदापुरम में तवा डैम के 9, अशोकनगर में राजघाट के 8, जबलपुर में बरगी के 7, कलियासोत के 10, भदभदा के 7, रायसेन के बारना डैम के 6, विदिशा में हलाली डैम के 2 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नर्मदापुरम , बैतूल, सीहोर, रायसेन सांची भीमबेटका, पचमढ़ी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, उमरिया बांधवगढ़, शहडोल बाणसागर बांध, अनूपपुर अमरकंटक में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बैरागढ़, राजगढ़, शाजापुर, विदिशाउदयगिरि, निवाड़ी ओरछा,मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, हरदा, देवास, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, रीवा, पांढुर्णा पेंच, गुना के साथ-साथ अशोकनगर, सागर, आगर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, दतिया में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है।

आधा दर्जन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते प्रदेश की 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन में छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी और मंडला में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+