मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा नेताओं को 'सिखाया' वोट पाने का तरीका, कहा- घर पर जाकर बैठोगे, हाथ फेरोगे, तभी वोट मिलेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह दे रही थीं कि कैसे वोट लिए जाएं। राज्य स्थित चित्रकूट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दो दिवसीय यात्रा से के दौरान, पटेल ने सतना जिले में बीजेपी नेताओं से कहा कि 'जब आप जरूरतमंद और कुपोषित बच्चों को अपनाते हैं तभी आपको केवल वोट मिलेगा।'

विपक्ष ने पटेल पर लगाया आरोप
विपक्ष ने पटेल पर सत्तारूढ़ दल बीजेपी की मदद करने के लिए संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, जहां इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस नेता उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करने के लिए राष्ट्रपति भवन को उनके आचरण के बारे में लिखने की योजना बना रहे हैं।

राज्यपाल ने भाजपा नेताओं से कहा...
वीडियो में अपनी कथित बातचीत के दौरान राज्यपाल पटेल ने सतना की महापौर ममता पांडे और अन्य पार्टी के नेताओं से कहा कि, 'एक अभियान चलाएं।' पांडे ने उन्हें बताया कि उन्होंने पहले से ही आंगनबाड़ी (बाल देखभाल केंद्र) से बहुत से बच्चों को अपनाया है।

'तभी नरेंद्र भाई का 2022 का सपना पूरा हो सकेगा'
वीडियो में कथित तौर पर राज्यपाल यह कहते हुए दिख रही हैं कि 'वोट ऐसे नहीं मिलेंगे। गांव जाओ। उनके घर पे जाकर बैठोगे, हाथ फेरोगे, तभी वोट मिलेंगे।' उन्होंने कहा कि 'तभी नरेंद्र भाई (पीएम मोदी) का 2022 का सपना पूरा हो सकेगा।' उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि आपको तो वोट लेना नहीं है, हमें वोट लेना है।












Click it and Unblock the Notifications