Madhya Pradesh Exit Poll के बाद फलोदी सट्टा बाजार में जबरदस्त उछाल, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
Madhya Pradesh Exit Poll: मध्य प्रदेश में मतदान के बाद नतीजों से पहले एग्जिट पोल (Madhya Pradesh Election Exit Poll Results 2023) सामने आ गए हैं।
MP Election 2023 Exit Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election) के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति गरमा दी है।
एग्जिट पोल्स के नतीजे चौंका देने वाले हैं। एग्जिट पोल्स के रिजल्ट ने फलौदी सट्टा बाजार (Phalaudi satta Bazar) के अनुमान को भी पलट कर रख दिया है। अब तक भाजपा की सरकार बनाने का दावा कर रहा सट्टा बाजार, एग्जिट पोल के परिणाम के बाद बदल गया है और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रहा है।

पोल के परिणाम सामने आने के बाद फलौदी सट्टा बाजार ने एमपी को लेकर ताजा अनुमान दिया है। इन अनुमानों ने एमपी में बाजी पलट दी है। इसमें कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया है। फलौदी सट्टा बाजार नया अनुमान के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 116-119 सीटें मिलेंगी, वहीं भाजपा 106-109 सीटों पर सिमट सकती है।
अलग-अलग मीडिया एजेंसियों कंपनियां द्वारा किए गए एग्जिट पोल्स में अलग-अलग आंकड़े जारी किए गए है। किसी ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है तो किसी ने कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई है। वहीं कुछ एग्जिट पोल्स भाजपा और कांग्रेस में कांटे का टक्कर मान रहे हैं। पोल्स ऑफ पोल्स के अनुसार एमपी में भाजपा के सरकार बनने की संभावना है।
एग्जिट पोल्स के रिजल्ट आने के पहले फलौदी सट्टा बाजार ने बीजेपी को 115-117 सीटें वहीं कांग्रेस को 114 से 116 सीटें आने की संभावना बता रहा था। हालांकि एग्जिट पोल्स के परिणामों के बाद ये आंकड़े पूरी तरह से पलट गए हैं।
एग्जिट पोल्स के रिजल्ट से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है. हालांकि अभी भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।
एग्जिट पोल के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'मैंने पहले ही कहा था कि एमपी में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।
वहीं, कमलनाथ ने कहा- 'कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर मतदान किया है। 3 दिसंबर को जब काउंटिंग शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications