News24-Today's chanakya Exit Poll में MP में किसका पलटा भारी, जानें सीटों का अनुमान?
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग खत्म हो गई। मतदान के खत्म होने के बाद ही अलग-अलग चैनलों पर एग्जिट पोल्स जारी किए जा रहे हैं। टुडेज चाणक्या ने मध्य प्रदेश को लेकर एग्जिट पोल जारी किए हैं।
टुडेज चाणक्या के मुताबिक, मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। 151 सीटों के पर जीत दर्ज कर बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 74 सीटें आती दिख रही है।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 151 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में वापसी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस 74 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा दोनों पार्टियों की सीटों में 12 सीटें घटने या बढ़ने का अनुमान है।
एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी के खाते में 45 फीसदी वोट जाने संकेत दे रहा है। वहीं कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 38 फीसदी मत शेयर मिल सकती है। अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट शेयर जाने की उम्मीद है। दोनों पार्टियों के मत शेयर में 3 फीसदी के घटने और बढ़ने का अनुमान है।
टुडेज चाणक्या के मुताबिक, मध्य प्रदेश में जातियों के आधार पर बीजेपी को 54 प्रतिशत ब्राह्मणों ने दिए हैं। बीजेपी के खाते में 47 राजपूत वोट आए, 45 प्रतिशत एससी, 46 प्रतिशत एसटी, मुस्लिम वोट 8 प्रतिशत और 47 प्रतिशत ओबीसी से वोट मिले। वहीं कांग्रेस के पक्ष में 28 प्रतिशत ब्राह्मण वोट मिले हैं। 38 प्रतिशत राजपूतों ने कांग्रेस को वोट दिया है, एससी 45 प्रतिशत, एसटी 46 प्रतिशत, 31 प्रतिशत ओबीसी वोट और 84 प्रतिशत मुस्लिम वोट कांग्रेस के खाते में गए।
मध्य प्रदेश में 34 प्रतिशत मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवारों को देखकर वोट दिया। 23 प्रतिशत ने विकास, 25 प्रतिशत ने भ्रष्टाचार, 9 प्रतिशत ने स्थानीय मुद्दे और 4 प्रतिशत वोटरों ने अन्य मुद्दों पर वोट दिया।












Click it and Unblock the Notifications