Madhya Pradesh Exit Poll के बाद फलोदी के सट्टा बाजार में कांग्रेस के लिए खुशखबरी, BJP की सीटें घटकर रह गई इतनी

Phalodi satta bazaar: 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के नतीजे घोषित होंगे। लेकिन इससे पहले गुरुवार को जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस-बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है।

इस एग्जिट पोल का असर फलोदी के सट्टा बाजार (phalodi satta bazaar) पर भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले फलोदी बाजार मध्य प्रदेश में भाजपा को 115-117 सीटें दे रहा था वो अब घटकर 106-109 रह गई हैं।

Phalodi satta bazaar Exit Poll

एग्जिट पोल का असर फलौदी बाजार में कांग्रेस की सीटों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां मध्य प्रदेश में पहले कांग्रेस को फलोदी बाजार 114-116 सीटें दे रहा था। वहीं एग्जिट पोल के बाद इन सीटों में 5 सीटों की बढ़ोतरी हो गई है। सटोरिये ने बताया कि कांग्रेस की सीटों में यह अंतर उसके पक्ष में कई एग्जिट पोल के रिजल्ट की वजह से आया है।

बाजार के सटोरिये के जानकारी अनुसार भाजपा की सीटें घटने का एकमात्र कारण एग्जिट पोल है। कई एग्जिट पोल में भाजपा के कांग्रेस से पिछड़ने के कारण फलौदी सट्टा बाजार में भी भाजपा की सीटें कम होती गई। हालांकि सटोरिये का दावा है कि इसके बावजूद मध्य प्रदेश में भाजपा की सीटें 111-116 से ऊपर ही आएगी‌।

क्यों चर्चा में है फलौदी सट्टा बाजार?

फलौदी, बीकानेर के सटोरिये देश ही नहीं, विदेश के प्रत्येक राजनैतिक, बरसात, खेल की हलचल के साथ अन्य महत्वपूर्ण उठापटक पर नजर रखते हैं। सट्टा लगाते हैं। यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक रहते हैं। इसके कारण फलौदी का सट्टा बाजार देश के साथ पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखता है।

(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+